मुख्यपृष्ठसमाचारस्नातक की पढ़ाई करने वाले दो युवकों ने विरार में निर्माणाधीन इमारत...

स्नातक की पढ़ाई करने वाले दो युवकों ने विरार में निर्माणाधीन इमारत के 18वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

राधेश्याम सिंह

विरार। विरार पश्चिम के बोलिंज में एक निर्माणाधीन इमारत की 18वीं मंजिल से कूदकर दो युवकों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे की है। पुलिस को आत्महत्या से पहले उनके द्वारा लिखा गया कोई नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या का रहस्य और गहरा गया है। विरार के बोलिंज में एक निर्माणाधीन इमारत है सोमवार शाम को मजदूर काम खत्म करके घर चले गए थे। रात करीब 9:30 बजे सुरक्षा गार्ड ने एक तेज़ धमाके की आवाज़ सुनी। दोनों युवकों के शव खून से लथपथ पड़े थे। अर्नाला सागरी पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों की पहचान हो गई है। युवकों के नाम शाम घोराई (20) और आदित्य रामसिंह (21) हैं। पंचनामा करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये दोनों बच्चे नालासोपारा के अचोले इलाके में रहते थे। दोनों नालासोपारा के राहुल इंटरनेशनल कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष में थे। उनकी आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अर्नाला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पाटील ने बताया कि मामले की जाँच कर रहे हैं। इस संबंध में एडीआर (कलम 194) के तहत मामला दर्ज किया गया है।आगे की जांच जारी है।

अन्य समाचार