राधेश्याम सिंह / विरार
वसई-विरार क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वसई के पास और धूमाल नगर और ससुनवघर इलाके में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में आरोपी चालक मौके से फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में रोष का माहौल है। पहली घटना टिवरी गांव निवासी प्रताप किरण भोईर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुवी पैलेस और आनंद इलाके के बीच, ससूनवघर ब्रिज (मुंबई की ओर उतरते समय), नायगांव-पूर्व में एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मां वनिता भोईर को टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्धा को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। आरोपी दुर्घटना के बाद फरार हो गया। इस मामले में नायगांव पुलिस स्टेशन में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।दूसरी दुखद घटना धूमाल नगर में घटी, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वालीव पुलिस स्टेशन में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। वही नागरिकों ने मांग किया है कि लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे लापरवाह और फरार चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और इन इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
