मुख्यपृष्ठनए समाचारउद्धव ठाकरे के हाथों ‘गुप्तचरों की चुनिंदा सच्ची कहानियां' का लोकार्पण

उद्धव ठाकरे के हाथों ‘गुप्तचरों की चुनिंदा सच्ची कहानियां’ का लोकार्पण

उद्धव ठाकरे के हाथों ‘गुप्तचरों की चुनिंदा सच्ची कहानियां’ का लोकार्पण प्रबोधनकार ठाकरे और हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के सहयोगी, साप्ताहिक थर्मामीटर के पूर्व कार्यकारी संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, दिवंगत पंढरीनाथ सावंत को समर्पित ‘गुप्तचरों की चुनिंदा सच्ची कहानियां’ नामक पुस्तक का लोकार्पण शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथों शुक्रवार को ‘मातोश्री’ निवासस्थान पर किया गया। इस अवसर पर शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत, शिवसेना प्रवक्ता व जनसंपर्कप्रमुख हर्षल प्रधान के साथ ही पुस्तक के लेखक प्रतीक राजूरकर, राहुल वैद्य, मनाली गुप्ते और युवासेना के पराग मोहिते उपस्थित थे। इस पुस्तक में साप्ताहिक थर्मामीटर, दैनिक सामना, दैनिक बेलगांव तरुण भारत और दैनिक नवशक्ति में प्रकाशित लेखों का संकलन किया गया है। पुस्तक का प्रकाशन कणकवली के विघ्नेश गोखले द्वारा किया गया है।

अन्य समाचार