मुख्यपृष्ठनए समाचारथाने में यूपी पुलिस की गुंडई... रसोईए की पीटकर उधेड़ी चमड़ी!.. सपा...

थाने में यूपी पुलिस की गुंडई… रसोईए की पीटकर उधेड़ी चमड़ी!.. सपा ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

प्रयागराज के एक थाने में पांच दारोगाओं द्वारा खाना बनाने वाले सहायक `शुक्ला जी’ को बेरहमी से पीटने और फिर शांति भंग में चालान करने का मामला सामने आया। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें लात-घूसों और डंडों से इतना मारा कि वे मरणासन्न हो गए। इस मामले में एक चौकी प्रभारी समेत अन्य दोषी पुलिसकर्मियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो तीन दिन पहले पूरामुफ्ती थाने के मेस में रसोइया के साथ किसी बात को लेकर कुछ पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान पांच पुलिसवालों ने पिटाई की। मामले की शिकायत डीसीपी नगर तक पहुंची। डीसीपी नगर ने एडीसीपी नगर पुष्कर वर्मा को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। एडीसीपी की जांच शुरू होते ही थाने में कार्यरत पुलिस कर्मियों में खलबली मची है। एडीसीपी पुष्कर वर्मा ने बताया कि कुक समेत अन्य पुलिसकर्मियों का बयान भी दर्ज किया जाएगा। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
`अपराधी और लुटेरी बन चुकी है यूपी पुलिस’
समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने इस घटनाक्रम को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि भाजपा शासन में यूपी पुलिस जल्लाद, अपराधी और लुटेरी बन चुकी है। पोस्ट में लिखा गया है कि भाजपा सरकार में खासतौर पर `पंडी जी’ समुदाय पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं, लेकिन सत्ता का नशा सरकार को सच दिखने नहीं दे रहा।

अन्य समाचार