मुख्यपृष्ठनए समाचारकबूतरों को लेकर कोहराम! ...दाना खिलाने से रोका तो मनपा चुनाव में...

कबूतरों को लेकर कोहराम! …दाना खिलाने से रोका तो मनपा चुनाव में दबाएंगे नोटा

-दादर कबूतरखाने को ढका त्रिपाल उखाड़ फेंका
-मुंबई के जैन समुदाय की हुंकार
सामना संवाददाता / मुंबई
कबूतरों को दाना डालने का मुद्दा दिन-प्रतिदिन गरमाता जा रहा है। पिछले कई दिनों से दादर स्थित कबूतरखाने पर लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है, लेकिन लोगों के प्रदर्शन ने बुधवार सुबह उग्र रूप धारण कर लिया। जैन समुदाय ने कबूतरखाने को ढकने वाले प्लास्टिक के त्रिपाल को उखाड़कर फेंक दिया और महायुति सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हुंकार भरते हुए उन्होंने सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कबूतर को दाना डालने से रोका गया तो वह आगामी मनपा चुनाव में नोटा का बटन दबाएंगे।
जैन समुदाय की मांगें
-कबूतर खाने की सुरक्षा: जैन समुदाय चाहता है कि कबूतर खाने को सुरक्षित रखा जाए और कबूतरों को दाना डालने की अनुमति दी जाए।
-बीएमसी की कार्रवाई का विरोध: जैन समुदाय बीएमसी की कार्रवाई का विरोध कर रहा है और इसे अपनी धार्मिक भावनाओं पर हमला मानता है।
-मनपा चुनाव में नोटा: जैन समुदाय ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगामी मनपा चुनाव में नोटा का बटन दबाएंगे।
बीएमसी का तर्क:
-स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: बीएमसी का कहना है कि कबूतरों के कारण आस-पास के इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
-कबूतर खाने को ढकने की कार्रवाई: बीएमसी ने कबूतर खाने को ढकने की कार्रवाई की है, जिसका जैन समुदाय विरोध कर रहा है।

अन्य समाचार