मुख्यपृष्ठखेलगरजा वैभव का बल्ला! रिकॉर्ड से चूके

गरजा वैभव का बल्ला! रिकॉर्ड से चूके

ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान ए के खिलाफ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा। हालांकि वह एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से महज छह रन दूर रह गए, लेकिन उनकी आक्रामक पारी ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में वैभव ने केवल २२ गेंदों पर ४४ रन ठोकते हुए लगभग २०० के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में दमदार चौके-छक्कों की झलक देखने को मिली। अगर वह छह रन और जोड़ लेते तो लिस्ट-ए क्रिकेट में अपने सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी या उसे बेहतर कर सकते थे। इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते हुए २५ गेंदों में अर्धशतक जमाया था। पहले मैच में मात्र १४ रन पर आउट होने वाले वैभव ने इस बार शानदार वापसी की। उन्होंने कप्तान प्रभसिमरन सिंह के साथ पहले विकेट के लिए ७४ रन की तूफानी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने अफगान गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बनाते हुए महज सात ओवर में ७४ रन जोड़ दिए। भले ही वैभव अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम इंडिया ए को मजबूत मंच प्रदान किया और भविष्य के लिए उम्मीदें और बढ़ा दीं।

अन्य समाचार

नाराजगी