मुख्यपृष्ठखेलरोनाल्डो की शादी समझ २,००० फैंस  पहुंचे दुल्हन की रॉल्स-रॉयस घेरी

रोनाल्डो की शादी समझ २,००० फैंस  पहुंचे दुल्हन की रॉल्स-रॉयस घेरी

नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज की शादी की अफवाह ने पुर्तगाल के मदीरा में ऐसा बवाल मचाया कि एक बेचारी दुल्हन की शादी ही चर्चा में आ गई। ८ अगस्त को फुंचल कैथेड्रल के बाहर करीब २,००० फैंस जमा हो गए। ज्यादातर लोग रोनाल्डो की मशहूर नंबर-७ जर्सी पहने हुए थे और उन्हें पूरा यकीन था कि स्टार फुटबॉलर गुपचुप शादी करने जा रहे हैं। मामला तब और फिल्मी हो गया, जब एक लग्जरी रोल्स-रॉयस चर्च पहुंची। फैंस को लगा-बस, अब रोनाल्डो और जॉर्जीना की एंट्री होने वाली है! लेकिन कार से निकलीं स्थानीय दुल्हन फातिमा निकोल कुन्हा टेक्सेरा। इसके बाद फैंस को अपनी गलती का एहसास हुआ। मजेदार बात यह है कि रोनाल्डो तक यह खबर पहुंची तो उन्होंने सोशल मीडिया पर हंसने वाली इमोजी से रिएक्ट किया। यानी शादी उनकी नहीं थी, लेकिन चर्च के बाहर पूरा ‘रोनाल्डो वेडिंग शो’ जरूर बन गया!

अन्य समाचार