मुख्यपृष्ठनए समाचारनई मुंबई एयरपोर्ट का नामकरण अटका मोदी सरकार के खिलाफ जनभावना में...

नई मुंबई एयरपोर्ट का नामकरण अटका मोदी सरकार के खिलाफ जनभावना में बढ़ा आक्रोश?

-वर्षा गायकवाड ने महायुति सरकार को घेरा

सामना संवाददाता / मुंबई
नई मुंबई अंतर्राष्ट्रीय विमानतल का नाम ‘जननेता डी. बी. पाटील अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा’ रखने के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार की कथित टालमटोल को लेकर अब नाराजगी तेज हो गई है। कांग्रेस ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल निर्णय लेने की मांग की है।
मुंबई, नई मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और नासिक के परियोजनाग्रस्त नागरिकों तथा आगरी-कोली समाज के लोगों की लंबे समय से मांग है कि नई मुंबई अंतर्राष्ट्रीय विमानतल का नाम लोकनेता डी. बी. पाटील के नाम पर रखा जाए। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के साथ विधानसभा और विधान परिषद ने भी २९ जून २०२२ को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था। इसके बावजूद अब तक नामकरण को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है।
कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि राज्य विधिमंडल के दोनों सदनों से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बावजूद नागरिक उड्डयन मंत्रालय में मंजूरी लंबित रहना गंभीर चिंता का विषय है।

अन्य समाचार