मुख्यपृष्ठग्लैमरशूटिंग में शहनाज के गले में फंसी नोजरिंग 

शूटिंग में शहनाज के गले में फंसी नोजरिंग 

-खांसते-खांसते बिगड़ी हालत!
शहनाज गिल अपनी एक्टिंग में परफेक्शन के लिए खूब मेहनत करती हैं, लेकिन इस बार सेट पर यही जुनून उन पर भारी पड़ गया। उनकी फिल्म ‘इश्कनामा’ की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसका बीटीएस वीडियो देखकर पैंâस भी घबरा गए। वीडियो में शहनाज बुरी तरह खांसती और बेचैन नजर आ रही हैं। दरअसल, एक इंटेंस सीन शूट करते समय उनकी नोज रिंग गलती से गले में चली गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। हैरानी की बात यह है कि शहनाज ने इसके बावजूद शूटिंग नहीं रोकी और अपना शॉट पूरा किया। वीडियो में को-स्टार सौरभ सचदेवा उनकी मदद करते दिखाई दे रहे हैं। शहनाज ने खुद यह बीटीएस वीडियो शेयर कर हादसे का किस्सा बताया। वीडियो सामने आते ही पैंâस परेशान हो गए और उन्हें काम से ज्यादा अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह देने लगे।

अन्य समाचार