‘लॉक अप सीजन २’ खत्म हो चुका है, लेकिन आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना की नजदीकियों की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब पामेला ने एक पॉडकास्ट में होटल से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाकर गॉसिप का बाजार फिर गर्म कर दिया है। पामेला ने बताया कि मुंबई में शूट खत्म होने के बाद वह और आकांक्षा होटल पहुंचीं। खाना ऑर्डर करने के दौरान होटल स्टाफ ने दोनों को बेड पर साथ देखा तो हैरान रह गया और उसके हाथ से वाइन गिर गई। बाद में क्लीनिंग स्टाफ भी सफाई करते हुए उन्हें घूरता रहा। पामेला ने उसे वहां से जाने को कहा, लेकिन वह जाता ही नहीं था। इस पर उन्होंने आकांक्षा से भी कहा कि आखिर यह क्या हो रहा है। रिश्ते पर पामेला ने कहा कि वह इसे प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। हालांकि, दोनों के बीच आकर्षण और गहरा भावनात्मक जुड़ाव होने की बात उन्होंने स्वीकार की।
