मुख्यपृष्ठग्लैमरविजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने की सगाई, अगले साल करेंगे शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने की सगाई, अगले साल करेंगे शादी

हिमांशु राज

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते पर अब आधिकारिक मोहर लग गई है। खबर है कि 3 अक्टूबर को विजय देवरकोंडा के घर पर दोनों ने सगाई की। यह एक बेहद निजी और सादगी भरा आयोजन था, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवारजन ही उपस्थित थे। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर जीवनभर साथ रहने का वादा किया। बताया जा रहा है कि विजय और रश्मिका आने वाले साल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे। खास बात यह है कि यह शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं।विजय और रश्मिका की जोड़ी पर्दे पर भी दर्शकों की चहेती रही है। उन्होंने न केवल सुपरहिट फ़िल्म गीता गोविंदम में साथ काम किया, बल्कि डियर कॉमरेड में भी अपनी जोड़ी से दर्शकों के दिल जीत लिए थे। अब असल जिंदगी में दोनों के साथ आने की खबर ने उनके प्रशंसकों की खुशी दोगुनी कर दी है। सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं और फरवरी में होने वाली इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अन्य समाचार