मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिविकास मिश्र को मिलेगा गोमती साहित्य सम्मान 2025

विकास मिश्र को मिलेगा गोमती साहित्य सम्मान 2025

मोहम्मदी ( लखीमपुर खीरी): कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद के अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 7 अक्तूवर किया जायेगा। इसमे साहित्यकारों को केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025 (महिला) व गोमती साहित्य रत्न सम्मान 2025 (पुरुष) को प्रदान किया जाता है। विगत 3 वर्षों में 50 से अधिक साहित्यकार इस सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कृष्णा राज पूर्व कृषि राज्य मंत्री शामिल होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में

श्री लोकेंद्र प्रताप सिंह सभापति (राज्यमंत्री) एवं पंचायती राज समिति यूपी एवं संदीप मेहरोत्रा, चेयरमैन नगर पालिका परिषद शामिल होगे। संस्था अध्यक्ष गोविंद गुप्त ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम प्रो. सुदीप कुमार की स्मृति में आयोजित है जो कथाकुंज के संरक्षक थे।प्रो. सुदीप कुमार की धर्म पत्नी डॉ नीमा पंत कथा कुंज साहित्य परिषद की ब्रांड एंबेसडर हैं। गोमती सम्मान से सम्मानित होने वाले कवियों में विकास मिश्र ग्राम नटोली कलां ब्लॉक कूरेभार, सुल्तानपुर यूपी के निवासी है। वह वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग से उनका और उनके परिवार का पुराना नाता है। अंग्रेजी विषय और राजनीति शास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट विकास मिश्र को कविता और लेखन में विशेष रुचि है। विकास मिश्र अनेक साहित्यिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए है।

अन्य समाचार