अपनी शानदार बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीतनेवाले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साउथ अप्रâीका के खिलाफ पहले वनडे मैच से ठीक पहले विराट बीच मैदान मस्ती करने के मूड में नजर आए। वायरल हो रहे वीडियो में विराट ने मुकाबले की शुरुआत से पहले बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर न केवल कुछ मजेदार हरकतें कीं, बल्कि अपने साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल की हेयरस्टाइल का भी उन्होंने जमकर मजाक उड़ाया। दरअसल, यशस्वी जायसवाल का हेयरस्टाइल फिल्म ‘तेरे नाम’ के सलमान खान के ‘राधे’ वाले किरदार से मैच कर रहा था। यशस्वी की हेयरस्टाइल देख मस्ती में विराट ने फिल्म में सलमान खान द्वारा किए गए डांस मूव की कॉपी कर यशस्वी के साथ जमकर हंसी-मजाक किया, जिसे पैंâस खूब पसंद कर रहे हैं।
