मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिछोटे कस्बे-बाजारों में व्यवसायियों को एकजुट करने की कोशिश में व्यापार मंडल...भारतीय...

छोटे कस्बे-बाजारों में व्यवसायियों को एकजुट करने की कोशिश में व्यापार मंडल…भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने छेड़ा सदस्यता अभियान…अहिमाने बाजार में की सभा

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी में उद्योग व्यापार मंडल परस्पर प्रतिद्वंद्विता और कलह के चलते कई गुटों में बंट चुका है। नाम में आंशिक फेरबदल करके इसके कई संगठन कुशनगरी में भी अलग-अलग व्यापारी एकता की दुहाई देते हुए जनसंपर्क अभियान छेड़े हुए हैं। इन्हीं में से एक संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अगुवा हैं कुशनगरी में रवींद्र त्रिपाठी। वे प्रदेश महामंत्री हैं। जिला मुख्यालय के पड़ोस में स्थित सदर तहसील के अहिमाने बाजार में त्रिपाठी ने इसी क्रम में सदस्यता अभियान के सिलसिले में व्यापारी बैठक की। व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। सदस्यता अभियान जोरदार रूप से चलाने को लेकर कस्बाई व्यापारियों को जोड़ने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसौधन ने और संचालन अहिमाने बाजार अध्यक्ष अमित पांडे ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा, ‘संगठन की वास्तविक ताकत उसके सदस्य हैं। रीढ़ कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को मंडल की सदस्यता दिलाएं, जिससे संगठन की मजबूती बढ़े।’
बैठक में सदर तहसील के विभिन्न बाज़ारों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने व्यापारी समाज की प्रमुख समस्याएं जैसे- विद्युत आपूर्ति, सड़क पर जलभराव, फूड विभाग द्वारा अनावश्यक भय दिखाना, थानों में व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से न लेना, जीएसटी एवं बिजली विभाग द्वारा अनावश्यक परेशानी तथा अवैध वसूली आदि को मजबूती से उठाया गया। निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिये तहसील स्तर पर मांगपत्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा जाएगा।
त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार वार्ता कर रहा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 29 जून को भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने, व्यापार कल्याण बोर्ड के गठन एवं व्यापारियों के लिए पेंशन योजना जैसे अनेक सकारात्मक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 5 लाख रुपए तक बिना ब्याज ऋण की व्यवस्था की सराहना की गई। इस मौके पर अमित कुमार पांडे अध्यक्ष, दिनेश अग्रहरि महामंत्री, अंजनी मिश्रा तहसील उपाध्यक्ष, अमित तिवारी मीडिया प्रभारी, देवनारायण मिश्रा संरक्षक, अजय मिश्रा उपाध्यक्ष, सीताराम वर्मा महासचिव, इसरार अहमद सचिन सचिव, महेश जैसवाल उपाध्यक्ष, बजरंग जायसवाल कोषाध्यक्ष, राजेश अग्रहरी उपाध्यक्ष, शिव शंकर अग्रहरी सचिव, अशोक जायसवाल कोषाध्यक्ष, राकेश वर्मा उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार