रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन २’ में काजल राघवानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के पन्ने भी खोलती नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव के साथ पुराने रिश्ते पर बात करते हुए काजल ने ऐसा दावा कर दिया कि चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। काजल ने बताया कि साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आए और प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि खेसारी के साथ काम करके उन्होंने मेहनत और काम के प्रति समर्पण बहुत कुछ सीखा। लेकिन बातचीत जब प्यार की गली में पहुंची, तो काजल ने कहा कि उनका अनुभव कोई अकेली कहानी नहीं है। सबसे चटपटा दावा तो तब आया, जब उन्होंने कहा कि क्या कोई सिर्फ टाइमपास के लिए पांच साल तक साथ रहेगा? काजल ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि खेसारी को कभी कोई ऐसा मिलेगा, जो उनसे उतना प्यार करे।
