मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे गुट के नेताओं से महिलाओं की इज्जत खतरे में

शिंदे गुट के नेताओं से महिलाओं की इज्जत खतरे में

युवा नेता के खिलाफ रेप केस दर्ज
शादी का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरे पार्टी के नेता
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र की राजनीति में शिंदे गुट के कुछ नेताओं पर महिलाओं से जुड़े गंभीर आरोप सामने आने के बाद महिला सुरक्षा और राजनीतिक रसूख को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार हो रही रेप की घटनाओं से यही लगने लगा है कि शिंदे गुट के नेता सत्ता में रहने का गैर फायदा उठा रहे हैं।सरकारी पावर हाथ में रहने से शिंदे गुट के नेता बेखौफ महिलाओं की इज्जत तार- तार कर रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के अंधेरी पूर्व का है, जहां शिंदे गुट से जुड़े युवा नेता को एमआईडीसी पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक उसका कथित शारीरिक और आर्थिक शोषण किया।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया और अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान लाखों रुपये लेने तथा करीब ४५ लाख रुपए कीमत की कार हासिल करने का भी आरोप है। पीड़िता को जब पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश में किसी दूसरी युवती से शादी की तैयारी कर रहा है, तब उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। मामले में राजनीतिक दबाव बनाए जाने का आरोप भी सामने आया है। बताया जाता है साल २०२३ में आरोपी के खिलाफ तड़ीपार की कार्रवाई की गई थी, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई रद्द कर दी गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि राजनीतिक क्षेत्र के कुछ लोगों ने उस पर अभी शिकायत दर्ज न करने का दबाव बनाया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
यह पहला मामला नहीं है, जब शिंदे गुट से जुड़े नेताओं पर महिलाओं के साथ गंभीर अपराधों के आरोप लगे हों। नवी मुंबई में शिंदे गुट के को-ऑप्टेड नगरसेवक के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, पीछा करने और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी।।

अन्य समाचार