रश्मिका मंधाना के इश्क में गिरफ्तार विजय देवरकोंडा और रश्मिका के इश्क की चर्चा वैसे तो आम थी। लेकिन हाल ही में रश्मिका के हाथों में सगाई की अंगूठी पहनाकर लाइमलाइट लूट ले जानेवाले विजय और रश्मिका की सगाई की खबर सुनकर जहां पैंâस का दिल बल्लियों उछल रहा था, वहीं विजय के कार एक्सीडेंट की खबर ने उनके पैंâस को झकझोर कर रख दिया। खैर, सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विजय के कार एक्सीडेंट की खबर आने के बाद जहां पैंâस उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे, वहीं विजय ने सिर में लगी हल्की चोट का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सब ठीक है। हम सब सलामत हैं। मैंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया और अभी घर लौटा हूं। सिर में हल्की चोट है, लेकिन बिरयानी और नींद से सब ठीक हो जाएगा। खबरों से स्ट्रेस न लें।’
