मुख्यपृष्ठखेलकोहली और गिल के शतकीय तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज

कोहली और गिल के शतकीय तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में १-० की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित पहले वनडे में आठ विकेट से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने २९६ रनों का टारगेट दिया, जिसे मेजबान भारत ने ४२ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर चेज किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने ७४ रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने ३५ गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से ३२ रनों की पारी खेली। यह साझेदारी १२वें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने रोहित को आउट कर तोड़ी। वहीं गिल ने १०८ गेंदों में ११३ रन जुटाए, उन्होंने १३ चौके और एक छक्का मारा। गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए १५१ रनों की पार्टनरशिप की।

अन्य समाचार