मुख्यपृष्ठनए समाचारफडणवीस कब से बन गए जज?.. सीएम पर भड़की कांग्रेस...बोली- निम्बालकर को...

फडणवीस कब से बन गए जज?.. सीएम पर भड़की कांग्रेस…बोली- निम्बालकर को क्लीनचिट देना गलत

सामना संवाददाता / मुंबई

इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में डॉक्टर युवती की संदिग्ध आत्महत्या का मामला तूल पकड़ चुका है। अब इस केस में कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि फडणवीस रणजीतसिंह निंबालकर को क्लीन चिट दे रहे हैं, आखिर वो जज कब से बन गए?
वर्षा गायकवाड ने तीखे शब्दों में कहा कि फडणवीस को ‘क्लीन चिट देने की आदत’ लग गई है और वो अब भाजपा के नेताओं को बचाने में जुटे हैं। उन्होंने सवाल दागा कि आप किसे बचा रहे हैं? पुलिस जांच उन्हीं अफसरों को क्यों दी गई जिन्होंने पीड़िता की शिकायत को नजरअंदाज किया। वर्षा गायकवाड ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि डॉक्टर युवती के साथ बलात्कार हुआ और इसमें पीएसआई बदने व प्रशांत बनकर का नाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि संस्थागत हत्या है। पीड़िता को न्याय नहीं, दबाव और अपमान मिला। कांग्रेस नेता ने न केवल भाजपा नेताओं पर, बल्कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर पर भी निशाना साधा।

अन्य समाचार