मुख्यपृष्ठग्लैमर“कौन सही” में गूंजेगा विचारों का टकराव...गांधी बनाम गोडसे, 15 मई...

“कौन सही” में गूंजेगा विचारों का टकराव…गांधी बनाम गोडसे, 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई के अंधेरी-पश्चिम स्थित रेड बल्ब स्टूडियो में हिंदी फीचर फिल्म “कौन सही” का ट्रेलर भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और इंडस्ट्री से जुड़े कई चर्चित चेहरे मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल फिल्मी रंग में सराबोर नजर आया।
‎फिल्म “कौन सही” अपनी कहानी के चलते पहले ही चर्चा में है। यह फिल्म भारत के सबसे संवेदनशील और बहुचर्चित वैचारिक विषय महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विचारों के टकराव पर आधारित है। ट्रेलर साफ संकेत देता है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं, बल्कि दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने वाली एक गंभीर और वैचारिक प्रस्तुति है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की टीम ने इसे “विचारों की टक्कर” बताते हुए अपने उत्साह का खुलकर इज़हार किया। ‎विनायक फिल्म्स एंड टेलीविजन द्वारा ए ए ए स्टूडियोस के सहयोग से बनी इस फिल्म के निर्माता डॉ. पवन तोड़ी हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी मनोज सिंह ने संभाली है। फिल्म की कहानी और संवाद अनुज कुमार ने लिखे हैं, जो ट्रेलर में ही अपनी गहराई और प्रभाव का एहसास कराते हैं। फिल्म के प्रचार-प्रसार की कमान पब्लिसिस्ट समरजीत के हाथों में है।
‎तकनीकी पक्ष भी फिल्म को मजबूती देता नजर आता है। सिनेमैटोग्राफी धर्मेंद्र बिस्वास की है, एडिटिंग नितेश टैंक ने की है, जबकि संगीत दिग्गज संगीतकार दिलीप सेन ने दिया है, जो फिल्म के गंभीर और भावनात्मक स्वर को और प्रभावी बनाता है। सह-निर्माता के तौर पर अमित सिंहाराज भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। ‎स्टारकास्ट में वर्षा उसगांवकर, विजय ऐदासनी, अमित रियान, राज प्रेमी, मदन कबीर और धर्मेंद्र गुप्ता जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि निर्माता डॉ. पवन तोड़ी खुद महात्मा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगे, जो फिल्म का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है। ‎अब सभी की निगाहें 15 मई 2026 पर टिकी हैं, जब “कौन सही” देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों के सामने एक बड़ा सवाल रखेगी आखिर “कौन सही”?

अन्य समाचार