मुख्यपृष्ठग्लैमरपत्नी ने दी खुली चुनौती

पत्नी ने दी खुली चुनौती

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनका अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। हाल ही में ज्योति ने एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह पवन सिंह के घर गर्इं तो उन्होंने पुलिस बुला ली। इसके जवाब में पवन सिंह ने कहा कि दोनों के बीच बातचीत हुई थी और ज्योति चुनाव लड़ने की जिद पर अड़ी थीं। इसके बाद ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पवन को मीडिया के सामने आमने-सामने बैठने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अब मामला चारदीवारी तक सीमित नहीं है और जनता को सच जानने का अधिकार है। ज्योति ने यह भी कहा कि अगर पवन उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। साथ ही उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की बात भी उठाई है।

अन्य समाचार