मुख्यपृष्ठखबरेंआज से संसद का शीतकालीन सत्र ...शिवसेना सांसद लगाएंगे ‘वंदे मातरम’ का...

आज से संसद का शीतकालीन सत्र …शिवसेना सांसद लगाएंगे ‘वंदे मातरम’ का नारा!

एसआईआर पर घमासान अटल

सामना संवाददाता / मुंबई
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है और इस सत्र में एसआईआर को लेकर जबरदस्त टकराव की अटल आशंका जताई जा रही है। दिल्ली में आतंकवादी विस्फोट, जानलेवा प्रदूषण, वंदे मातरम बोलने पर रोक, डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर सरकार का मौन, चीन को लेकर ढुलमुल भूमिका, सत्र का अल्प कालावधि और नए श्रम कानून की कठोर धाराओं जैसे जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की जोरदार तैयारी विपक्ष ने की है। इस बीच शिवसेना के सांसद सत्र के दौरान ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाने पर अटल हैं।
इस शीतकालीन सत्र में मोदी और शाह को विपक्ष द्वारा प्रमुख रूप से घेरने की तैयारी की गई इसलिए इस सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान होने की पूरी संभावना है। दिल्ली की कड़ाके की ठंड में शुरू हो रहे सत्र से पहले ही राजनीतिक माहौल अत्यधिक गरमाया हुआ है। सत्र की पृष्ठभूमि में रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में इसकी झलक दिखाई दी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू द्वारा बुलाई गई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जे. पी. नड्डा सहित विपक्षी दलों के समूह नेता उपस्थित थे। इस बैठक में विपक्ष ने एसआईआर का मुद्दा उठाया। अब मतों की चोरी नहीं, बल्कि सीधे-सीधे डवैâती डाली जा रही है। कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने इस दौरान यह सीधा आरोप लगाया। इससे तनाव पैदा हो गया। रिजीजू ने विपक्ष से सहयोग की अपील की। राज्यसभा के नए सभापति ने कुछ नए नियम लाए हैं। इन नियमों के बहाने सांसदों के अधिकारों पर ही प्रहार करने का प्रयास किया गया है। सभापति के निर्णय के विरोध में बोलने पर रोक, भाषण समाप्त करने के बाद सदस्यों द्वारा ‘वंदे मातरम’ या अन्य नारे लगाने पर प्रतिबंध जैसे नियम शामिल हैं।

अन्य समाचार