सामना संवाददाता / लखनऊ
राज्य सरकार की ओर से लखनऊ के विकास को नई दिशा देने के लिए शुरू की गई स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) योजना पर कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस महात्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के क्षेत्रों को एक सुसंगठित, टिकाऊ और स्मार्ट शहरी क्षेत्र में परिवर्तित करना है। SCR के मास्टर प्लान के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जो अगले 1 साल में पूरी योजना तैयार कर लेगी। इस योजना के पूरा होते ही लखनऊ के विकास की गति और तेज हो जाएगी। SCR योजना नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) की तर्ज पर विकसित की जा रही है। इसका उद्देश्य केवल लखनऊ ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों को साथ लेकर एक विस्तृत शहरी क्षेत्र बनाना है। इस योजना के तहत आने वाले प्रमुख क्षेत्र हैं: लखनऊ नगर निगम क्षेत्र-सुल्तानपुर रोड, कुर्सी रोड, देवा रोड, बीकेटी, मोहानलालगंज, गोसाईगंज,आस-पास के जिले: उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर और अमेठी यह क्षेत्र कुल मिलाकर लगभग 6,000 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा। जैसा कि स्टेट कैपिटल रीजन योजना लखनऊ के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इसके तहत सुल्तानपुर रोड, कुर्सी रोड, मोहानलालगंज और बीकेटी जैसे क्षेत्रों में आम नागरिकों, निवेशकों, डेवलपर्स और उद्योगपतियों को बहुआयामी लाभ प्राप्त होगा। यदि आप भूमि या प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो SCR के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में निवेश करने का यह सही समय है। इसमें से लिंक एक्सप्रेस और विज्ञान पथ के मेडिकल सिटी और जयपुरिया स्कूल के पास शानदार सोसाइटी को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
