मुख्यपृष्ठग्लैमरयशस्वी की डबल पारी...मैदान के बाद फैशन में एंट्री!

यशस्वी की डबल पारी…मैदान के बाद फैशन में एंट्री!

क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले यशस्वी जायसवाल अब फैशन की दुनिया में भी अपना जलवा दिखाने की तैयारी में हैं। जनाब ने अपनी कंपनी खोल ली है और अब बिजनेसमैन बनने की राह पर निकल पड़े हैं! यशस्वी अपने कपड़ों और बैग के ब्रांड ‘वाईबीजे फिट्स’ के साथ बाजार में एंट्री मारने जा रहे हैं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसकी जानकारी दी है। ब्रांड का लोगो भी फाइनल हो चुका है, जबकि टी-शर्ट, लगेज बैग और ट्रैवल बैग की झलक भी सोशल मीडिया पर दिखाई देने लगी है। यानी क्रिकेट के साथ अब स्टाइल का तड़का भी लगेगा! उधर, मैदान पर भी यशस्वी नए प्रयोग कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते दिखे, लेकिन बल्ला पहले मैच में खामोश रहा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्रिकेट और कारोबार, दोनों पिचों पर यशस्वी कितने चौके-छक्के लगाते हैं!

अन्य समाचार