मुख्यपृष्ठअपराधयूपी का योगीराज...अजब हाल!..शिक्षा विभाग के अफसर और शिक्षक लांघ रहे 'हद'...

यूपी का योगीराज…अजब हाल!..शिक्षा विभाग के अफसर और शिक्षक लांघ रहे ‘हद’ !

-अफसर का आदेश- महिलाएं रखें दो में सिर्फ एक व्रत..जियुतिया या अहोई अष्टमी !

-इंटर कॉलेज का शिक्षक ने रील बनाकर किया क्षत्रिय समाज पर आघात

-सुल्तानपुर के एक और शिक्षक ने सामाजिक मर्यादा की हदें लांघ बनाई यूट्यूब पर रील्स !

– पुलिस व डीआईओएस से शिकायत

विक्रम सिंह / सुल्तानपुर

यूपी में योगीराज के बावजूद सुल्तानपुर जिले के सरकारी शिक्षक व अफसर अपनी हदें लांघ सनातन, हिंदुत्व और सामाजिक ताने-बाने पर हमले कर रहे हैं ! गत सप्ताह एक इंटर कालेज के प्रवक्ता के साधु-संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर क्षेत्रीय विधायक से तकरार के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग के एक खंड शिक्षाधिकारी ने महिला शिक्षकों को जियुतिया और अहोई अष्टमी में से एक ही व्रत रखने का आदेश दे डाला। इसे लेकर अभी माहौल गरम ही था कि रील्स बनाने के शौकीन इंटर कॉलेज के एक और मास्टर साहब ने सीमाएं लांघ डालीं। उन्होंने समाज के एक खास वर्ग को टारगेट कर ऐसी अमर्यादित रील्स बनाई कि बवंडर खड़ा हो गया है। मामला डीआईओएस व पुलिस के पास जा पहुंचा है। रील्स कि शौकीन मास्टर साहब की नौकरी पर बन आई है।
पहला घटनाक्रम बेसिक शिक्षा विभाग का है। बेसिक स्कूलों में महिला कर्मियों व शिक्षकों को विभिन्न व्रत-पर्व पर शासनादेश के अनुसार, अवकाश की व्यवस्था है। अहोई अष्टमी व जियुतिया पर्व पर भी अवकाश अनुमन्य है। लेकिन सुल्तानपुर जिला मुख्यालय से सटे दूबेपुर ब्लॉक के चर्चित बीईओ रामतीर्थ वर्मा को न जाने क्या सूझा कि उन्होंने इस बार फरमान जारी कर दिया कि जिन महिलाओं ने गत सप्ताह जियुतिया का व्रत रखा था उन्हें १३ अक्टूबर को अहोई अष्टमी का अवकाश नहीं मिलेगा। यदि आदेश की अवहेलना की गई तो संबंधित व्यक्ति को इसका परिणाम भोगना पड़ेगा। (ऐसे में यह भी गौरतलब है कि इस बार जियुतिया पर्व रविवार को था)। इस तुगलकी आदेश ने हिंदुत्व और सनातन के पुनः वैभव प्राप्ति की कोशिश में जुटी योगी सरकार की मंशा पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। प्रकरण सोशल मीडिया और मीडिया में खूब वायरल है। ये मामला अभी चर्चा में था ही कि इसी ब्लॉक में स्थित हनुमत इंटर कॉलेज धंमौर के रील्स के शौकीन हिंदी प्रवक्ता अजय जायसवाल ने मर्यादा लांघ डाली। उन्होंने खुद गीत लिखा और रील्स बनाई..! जिसके बोल हैं..’तोहरे जइसन लंबरदार घास उचारें रोज हमार’। बता दें कि पूर्वी यूपी क्षत्रिय समुदाय के व्यक्ति को प्रायः सम्मानपूर्ण शब्दों में लंबरदार कहा जाता है। यूट्यूब पर वायरल मास्टर साहब की इस रील ने उनके चाल, चरित्र और चेहरे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर प्रकरण वायरल होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक और सुल्तानपुर पुलिस एक्शन मोड में है।

अन्य समाचार