आर अश्विन ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि वैâसे इंडिया और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन जब भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोट लगने पर भारतीय टीम के हेड कोच ने रिप्लेसमेंट के लिए दलील दी थी। इसी बात पर बेन स्टोक्स ने कहा था कि ये मजाक और बेतुका है। ऐसा नहीं होना चाहिए, वहीं जब आखिरी मैच में क्रिस वोक्स चोटिल हो गए तो फिर से ये डिबेट शुरू हो गई। अब अश्विन ने स्टोक्स की खिंचाई करते हुए कहा है कि कर्मों का फल आपको तुरंत मिलता है।
