बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री, ग्लैमर की चमक के पीछे छिपे काले सच कई बार रोंगटे खड़े कर देते हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने कास्टिंग काउच पर फिर बहस छेड़ दी है। नीति के मुताबिक, साउथ फिल्मों में काम करने के दौरान एक डायरेक्टर ने उन्हें फोन करके अगली फिल्म का ऑफर दिया, लेकिन साथ ही ऐसी कथित शर्त रख दी, जिसे सुनकर कोई भी सन्न रह जाए। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर ने उनसे कहा कि इस फिल्म के लिए उन्हें उसके साथ सोना पड़ेगा। जरा सोचिए, करियर बनाने के सपने लेकर निकली एक लड़की के सामने ऐसा प्रस्ताव आए, तो उस पल क्या गुजरती होगी? नीति ने बताया कि उस समय उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर इस स्थिति पर प्रतिक्रिया कैसे दें..!
