मुख्यपृष्ठखेल‘युवराज सर की टिप्स से मिली मदद'...वैभव ने किया खुलासा

‘युवराज सर की टिप्स से मिली मदद’…वैभव ने किया खुलासा

१५ साल के वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। लेकिन इस धमाकेदार पारी के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है। लगातार दो मैचों में रन नहीं बना पाने से वैभव परेशान थे। उनका दिमाग भी भटकने लगा था। तभी उन्होंने अपने आदर्श युवराज सिंह से करीब आधे घंटे तक फोन पर बात की। वैभव ने युवी के सामने अपनी बल्लेबाजी की परेशानियां रखीं और उनसे टिप्स लिए। वैभव के मुताबिक, युवराज की सलाह ने कमाल कर दिया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का वीडियो भी देखा और उन गलतियों को सुधारने की कोशिश की, जिनकी ओर युवी ने ध्यान दिलाया था। फिर क्या था, मैदान पर वैभव का वही तूफानी अंदाज लौट आया। अब इस युवा बल्लेबाज की दोहरी शतकीय पारी के साथ युवराज की गुरु वाली सलाह भी चर्चा में है!

अन्य समाचार