रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के लिए ‘सही समय’ की बात कहते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रâांस के राष्ट्रपति से बात करने के बाद सहयोगी देशों से मॉस्को पर कूटनीतिक दबाव बढ़ाने की अपील की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां संघर्ष को समाप्त करने के लिए प्रयासरत हैं, वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैंने प्रâांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। अब युद्ध को समाप्त करने की दिशा में सही समय आ गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हर अवसर का पूरा उपयोग किया जाए और रूस पर उचित दबाव बनाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि युद्ध शुरू करनेवाले पक्ष पर दबाव ही समाप्ति की प्रमुख कुंजी है।
