मुख्यपृष्ठनए समाचारदोगुना किराया वसूलकर खरीदी गईं १५० बसें! ...फिर जश्न किस बात का...

दोगुना किराया वसूलकर खरीदी गईं १५० बसें! …फिर जश्न किस बात का …आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री और गद्दार उप मुख्यमंत्री को दिखाया आईना

‘किराया वृद्धि से घटी यात्रियों की संख्या’
‘यह बेस्ट को खत्म करने का प्रयास’
सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को तीखे सवाल के जरिए आईना दिखाते हुए बेस्ट की विकट स्थिति पर प्रहार किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा ने बेस्ट बस किराए में वृद्धि की है, जिसके कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने इसे ‘बेस्ट को खत्म करने का प्रयास’ बताया है। आदित्य ठाकरे ने यह भी कहा कि एक ओर जहां यात्रियों पर दोगुना वित्तीय बोझ लादा गया, वहीं मुख्यमंत्री और ‘गद्दार’ उप मुख्यमंत्री बेस्ट में १५० नई बसों के शामिल होने का उत्सव मना रहे हैं। यह एक तरह से जश्न मनाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।
‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेस्ट बस किराए के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लगभग दोगुनी वृद्धि की है। भाजपा सरकार के कारण बेस्ट के बस बेड़े के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कमी आई है। भाजपा सरकार के कारण ही बेस्ट के यात्रियों की संख्या घटी है और निजी बस कंपनियों को अनुमति देकर बेस्ट को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा था
मुख्यमंत्री ने कहा था कि बेस्ट को राज्य सरकार से मदद न मांगते हुए किराए के अलावा अन्य राजस्व पर निर्भर रहना चाहिए। मुख्यमंत्री और ‘गद्दार’ उप मुख्यमंत्री बेस्ट में १५० नई बसों के शामिल होने का जश्न मना रहे हैं। वे दोनों मजाक कर रहे हैं।

अन्य समाचार