मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : १६ साल, २४ लड़कियां और गूंगे-बहरे की अय्याशी!

तहकीकात : १६ साल, २४ लड़कियां और गूंगे-बहरे की अय्याशी!

फिरोज खान

रेप की वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद ब्लैकमेलिंग की डरावनी कहानी १६ सालों तक चली। हैवानियत की सारी हदें पार कर चुके शख्स ने २४ लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। धोखे से उनका बलात्कार कर, अश्लील वीडियो बनाना फिर ब्लैकमेलिंग कर हर रोज शारीरिक संबंध के लिए उन्हें मजबूर करना शख्स की आदत सी बन गई थी। दो दर्जन से ज्यादा लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करनेवाले हैवान की असलियत तब सामने आई, जब एक गूंगी-बहरी लड़की ने बदनामी का डर छोड़ हिम्मत जुटाकर सारी कहानी सामने लाई। हैरानी की बात यह है कि अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग कर रेप करनेवाला शख्स गूंगा-बहरा था और गूंगी-बहरी लड़कियों को टार्गेट करता था। झकझोर देनेवाली यह कहानी कहीं और की नहीं मुंबई की है।
गूंगे-बहरों ने अपना एक व्हॉट्सऐप ग्रुप बना रखा था, जिसमें लड़के और लड़कियां शामिल थे। साल २००९ में पीड़िता जब नाबालिग थी, तब उसकी सहेली उसे घुमाने के लिए ले गई। घुमाते-घुमाते सहेली पीड़िता को सांताक्रुज के वाकोला स्थित एक घर में ले गई। पीड़िता को बताया गया कि जन्मदिन की पार्टी है। वहां अय्याश आरोपी भी मौजूद था। महेश के इशारे पर सहेली ने पीड़िता को समोसे और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पीड़िता ने जैसे ही अपना होश खो दिया वैसे ही सहेली पीड़िता को घर में अकेले छोड़कर चली गई। आरोपी ने बच्ची के साथ रेप कर उसका बाकायदा वीडियो भी बना लिया। १६ साल तक आरोपी ने अश्लील वीडियो के जरिए पीड़िता का रेप किया। वो जब भी लड़की के साथ बलात्कार करता था, तब नया वीडियो बना उसे डराता और धमकाता था। डर, शर्म और बदनामी के डर से वो खामोश रहने को मजबूर थी। पीड़िता को जब यह पता चला कि आरोपी ने उसके अलावा कई और लड़कियों का रेप कर उन्हें ब्लैकमेल किया है और सभी पीड़ित लड़कियां गूंगी-बहरी हैं। एक-एक करके पीड़ित लड़कियां एक-दूसरे के संपर्क में आर्इं और सभी ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के खिलाफ आवाज उठाने का मन बना लिया। पीड़ित लड़कियां कई सालों से आरोपी के जाल में फंसी थीं। एक पीड़िता ने अपने हाव-भाव से एक वीडियो बनाते हुए बताया कि उसके साथ ग्रुप का एक शख्स पिछले १६ सालों से रेप कर रहा है। वीडियो को ग्रुप में देखते ही हंगामा मच गया। अब बात पुलिस तक पहुंची और पुलिस ने अय्याश आरोपी को विरार से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी का मोबाइल जांच करने पर पता चला कि उसने २४ गूंगी-बहरी लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर उनके साथ रेप किया है।

अन्य समाचार