मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे को दिखाया सत्ता का सपना अब भाजपा दिखा रही ठेंगा?

शिंदे को दिखाया सत्ता का सपना अब भाजपा दिखा रही ठेंगा?

-शिंदे गुट को निपटाने में जुटी भाजपा! फडणवीस ने अपनी व्यवस्था कर ली!!
-कांग्रेस का बड़ा दावा, वडेट्टीवार बोले, `महायुति की अंदरूनी खींचतान से सरकार पर संकट के संकेत’
सामना संवाददाता / नागपुर
महाराष्ट्र की महायुति सरकार में भाजपा और शिंदे गुट के बीच बढ़ती खींचतान को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अब शिंदेगुट को राजनीतिक रूप से कमजोर करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। निधि आवंटन से लेकर सरकारी फाइलों तक में अड़ंगे लगाए जा रहे हैं। दोनों दलों के बीच संवाद भी खत्म होने की स्थिति में है।
वडेट्टीवार ने कहा कि भाजपा और शिंदे गुट के बीच चेकमेट का खेल चल रहा है। पूर्णेकर हत्याकांड के बाद पैदा हुए विवाद को भी भाजपा ने हवा दी है। दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और सरकार के भीतर भी खींचतान जारी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों दल `नवरा-बायको’ यानी पति-पत्नी की तरह लड़ रहे हैं, लेकिन इस झगड़े की कीमत महाराष्ट्र की जनता क्यों चुकाए? सरकार के भीतर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और आम आदमी के काम अटके पड़े हैं। वडेट्टीवार ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी राजनीतिक व्यवस्था पहले ही दुरुस्त कर ली है और सहयोगी दलों के कुछ नेता भी उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बहुमत होने के बावजूद अंदरूनी हालात गंभीर हैं और सरकार गिरने की नौबत आ सकती है।
विधायक संजय गायकवाड पर कड़ी कार्रवाई की मांग
वहीं, विधायक संजय गायकवाड के किसान विरोधी बयान पर भी वडेट्टीवार ने कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों का अपमान करने वाले विधायक को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। सरकार को उन्हें निलंबित करने की पहल करनी चाहिए।

अन्य समाचार