मुख्यपृष्ठटॉप समाचारचलो दिल्ली! ज्ञानेश कुमार को हटाने का वक्त आ गया है!!..वोट चोरी...

चलो दिल्ली! ज्ञानेश कुमार को हटाने का वक्त आ गया है!!..वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की कल

-रामलीला मैदान में महारैली
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए `इंडिया’ गठबंधन ने निर्णायक लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोट चोरी के खिलाफ रविवार, १ नवंबर को राजधानी दिल्ली में महामार्च और रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से लाखों लोगों का जनसैलाब उमड़ेगा। दिल्ली में बारिश के बावजूद रैली की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। राजधानी की सड़कों पर जनशक्ति का तूफान देखने को मिलेगा। `वोट बचाओ, देश बचाओ’ का आह्वान करते हुए `चलो दिल्ली’ का नारा दिया गया है। `इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने आज साफ लहजे में कहा कि चाहे जितने भी अवरोध पैदा किए जाएं, यह रैली होकर ही रहेगी।
विपक्षी दलों की दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक हुई। इसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, शिवसेना नेता व सांसद अरविंद सावंत, सांसद अनिल देसाई, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, महुआ मोइत्रा, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, राजद के संजय यादव, माकपा के जॉन ब्रिटास सहित आरएसपी, झामुमो आदि विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे। बैठक के बाद राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का हटना तय है और उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
जनता में भारी आक्रोश है। लोगों के मन में यह भावना है कि लाखों लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी, नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और अमित शाह की मदद करने के लिए ही यह वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष यहां एकजुट है। हम संविधान, मताधिकार और भारत की मूल अवधारणा की रक्षा के लिए खड़े हैं।

सरकार ने इस महामार्च को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना सहित सभी राज्यों से लोग इस मार्च के लिए आ रहे हैं। लाखों लोग दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर उन्हें रोका जा रहा है, लेकिन वोट चोरी के खिलाफ जो जन-आक्रोश है, उसे अब कोई नहीं रोक पाएगा।’
– राहुल गांधी

अन्य समाचार