मुख्यपृष्ठसमाचारनेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में खेलेंगे सुल्तानपुर के 18 खिलाड़ी

नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में खेलेंगे सुल्तानपुर के 18 खिलाड़ी

-झांसी में कल से खेला जाएगा प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी के अवध क्षेत्र में सुल्तानपुर के एमजीएस इंटर कॉलेज के 18 नवोदित हॉकी खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम करने के बाद अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में दस्तक दे दी है। झांसी में 29 जुलाई से शुरू हो रही नेहरू कप राज्य स्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में अब ये खिलाड़ी अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सोमवार शाम शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता राजेश कुमार कनौजिया के नेतृत्व में खिलाड़ी झांसी के लिए रवाना हो गए। जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे ने रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता 29 से 31 जुलाई तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, झांसी में खेली जाएगी।
प्रतिभागी खिलाड़ियों में साहिल, अंश, शिवांश, सर्वेश, अंश चौरासिया, सारिश चौरासिया, अभय, ऋषभ कसेरा, सुरजीत कुमार, शिवा, अखिलेश प्रताप सिंह, श्रेयांश भरद्वाज, मो. असलम, वैभव सिंह, सिद्धार्थ सिंह, हिमांशु यादव, सक्षम निषाद और जसवंत यादव शामिल हैं। सहायक के रूप में सीनियर खिलाड़ी अमन यादव भी टीम के साथ गए हैं।
खिलाड़ियों के प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर क्षत्रिय समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, राष्ट्रीय खिलाड़ी मो. हलीम, दीपक सिंह, रजनीश सिंह, रामप्रकाश और माधव यादव सहित अन्य लोगों ने मंडलीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य समाचार

मुखौटे