मुख्यपृष्ठसमाचारदानापुर दियारा क्षेत्र में बंद पड़ा सरकारी स्टीमर, जान हथेली पर रख...

दानापुर दियारा क्षेत्र में बंद पड़ा सरकारी स्टीमर, जान हथेली पर रख नदी पार कर रहे ग्रामीण, छात्र और शिक्षक

अनिल मिश्र / पटना

हिमालयी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही बिहार की राजधानी से सटे दानापुर दियारा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।
पिछले वर्ष सरकार की ओर से लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्टीमर सेवा संचालित की गई थी, लेकिन इस बार सरकारी स्टीमर बंद होने से हजारों ग्रामीणों, छात्रों और शिक्षकों को छोटी नावों के सहारे नदी पार करनी पड़ रही है। ऐसे में हर दिन दुर्घटना की आशंका लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
दानापुर दियारा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सरकारी स्टीमर सेवा इंजन खराब होने के कारण बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीण, छात्र और शिक्षक छोटी नावों के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं।
कई शिक्षक अपनी सुरक्षा के लिए खुद लाइफ जैकेट खरीदकर सफर कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार को इस मामले में जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

अन्य समाचार

मुखौटे