अपने बेबाक बयानों के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जवाब नहीं। वे अपने नजरिए को सोशल मीडिया या फिर मीडिया के जरिए खुलकर सामने रखती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने सेलिब्रिटीज की जिंदगी में पैपराजी के बढ़ते दखल पर अपनी भड़ास निकाली। इसके साथ ही बॉडी शेमिंग जैसे सब्जेक्ट को लेकर भी सोनाक्षी ने खुलकर बात की। सोनाक्षी कहती हैं, ‘सोशल मीडिया क्या बन चुका है? पैपराजी कल्चर वैâसा हो गया है? आप बिना फोटो खिंचवाए किसी अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सकते हैं। यह बात मुझे अजीब लगती है। यह सब एक लिमिट के बाद अनदेखा करना पड़ता है, लेकिन इस चीज की आदत डालने में थोड़ा समय लग सकता है।’ पैपराजी कल्चर के अलावा सोनाक्षी ने बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर भी बात की है। दरअसल, एक्ट्रेस ने कई बार इसका सामना किया है, उन्हें बॉडी वेट के कारण ट्रोल भी होना पड़ता है।
