मुख्यपृष्ठग्लैमरअदा हुईं घायल

अदा हुईं घायल

फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गर्इं। एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नाक पर गंभीर चोट लगी है। ‘द केरल स्टोरी’ फेम अदा ने बताया कि यह चोट एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान लगी। यह हादसा एक स्टंट रिहर्सल के दौरान हुआ। ‘कमांडो २’ और ‘कमांडो ३’ में अपने शानदार एक्शन के बाद, अदा इस नई फिल्म में एक्शन का स्तर और ऊंचा करने वाली हैं। चोट के बावजूद, अदा ने अपने जज्बे को बनाए रखा और कहा, ‘दर्द अस्थायी है, लेकिन सिनेमा हमेशा चलता रहेगा। अब मैं एक एक्शन हीरोइन जैसी दिखती हूं। जिस रात मुझे चोट लगी, अगले दिन मैं एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही थी।

अन्य समाचार