दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपने को-एक्टर विजय वर्मा संग अफेयर की खबरों पर पर फुल स्टॉप लगाते हुए साफ कर दिया कि न तो वो किसी को डेट कर रही हैं और न ही इस वक्त उनकी लाइफ में कोई ‘अच्छा लड़का’ है। फातिमा ने खुद को एक हार्डकोर रोमांटिक बताया और कहा, ‘आई लव लव।’ फातिमा का कहना है कि उसका टेंपररी रिश्तों में विश्वास नहीं है। उन्हें रिश्ते नहीं चाहिए, लेकिन जब किसी के साथ जुड़ जाती हैं तो पूरी शिद्दत से उस रिश्ते को निभाती हैं। वो कहती हैं, ‘हम कहते रहते हैं कि हमें अकेले रहना है, लेकिन किसी से बातचीत किए बिना और जुड़ाव के बिना ग्रोथ नहीं होती।’ एक्ट्रेस कहती हैं कि रिश्ता दिखावे का और शारीरिक संबंधों का ही बस नहीं होता। उनका कहना है, ‘आप किसी की खूबसूरती को १० मिनट तक देख सकते हैं, लेकिन अगर बातचीत में दम न हो तो रिश्ता आगे नहीं बढ़ता।’ फातिमा के हिसाब से आपका साथी समझदार होना चाहिए, जो आपसे इमोशनली कनेक्ट कर सके। तो कोई अच्छा लड़का है आपके नजर में?
