मुख्यपृष्ठखेलमोहम्मद सिराज का ‘जोहारफा’

मोहम्मद सिराज का ‘जोहारफा’

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली जैसा काम शुरू किया है। सिराज भी रेस्टोरेंट बिजनेस में उतर गए हैं। उन्होंने हैदराबाद शहर में अपना पहला रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम जोहारफा है। जोहारफा में मुगलई, पारसी, अरबी और चीनी व्यंजन परोसे जाएंगे। सिराज इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है। उन्होंने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में दो विकेट लिए थे। सिराज कहते हैं, ‘जोहारफा मेरे दिल के काफी करीब है। हैदराबाद शहर ने मुझे पहचान दी और अब इस रेस्टोरेंट के जरिए मैं शहर को कुछ लौटाना चाहता हूं। यहां लोगों को घर जैसा खाना परोसा जाएगा।’ अनुभवी शेफों की एक टीम द्वारा संचालित रेस्टोरेंट के बारे में सिराज ने कहा कि जोहारफा पारंपरिक खाना पकाने की तकनीक के साथ प्रâेश और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री पर ध्यान केंद्रित करता है। सिराज और कोहली ही नहीं, बल्कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व पेसर जहीर खान भी रेस्टोरेंट खोल चुके हैं।

अन्य समाचार