चलो आज प्रण करे, प्रेम भरा जीवन जिए
दोनों मिलकर ग़म बाट ले
थोड़ा तुम बाट लो ,थोड़ा मैं
क्या करने है जीवन मे ,शिकवे
चलो खुशी के हार बांध ले
थोड़ा तुम बांध लो ,थोड़ा मैं
प्रेम ही प्रेम हो जीवन मे
चलो हृदय मे भाव उतार ले
थोड़ा तुम उतार लो, थोड़ा मैं
चुन लेंगे पलकों से, जीवन के काटें
बस बांध लो मेरा हाथ अपने हाथों मे
थोड़ा तुम बांध लो, थोड़ा मैं
जीवन प्रेम का एक घरोंदा
चलो अपनी साँसो से महकाये
थोड़ी साँस तुम भर दो, थोड़ी मैं
जीवन हो एक, रंगीन किताब
बस चुन चुन कर, पन्ने रंगने हैं
कुछ पन्नों में भर दो रंग तुम, कुछ पन्नों में मैं
वंदना मौर्या इंदौर
