मुख्यपृष्ठग्लैमरदीपिका ने रचा इतिहास

दीपिका ने रचा इतिहास

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से अपने करियर की शुरुआत करनेवाली दीपिका पादुकोण ने इतिहास रचते हुए अपने नाम का डंका विदेश में भी बजवा दिया है। ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम-२०२६’ में शामिल होनेवाली वो पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं, जो उनके साथ-साथ भारतीय सिनेमा के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बेटी दुआ के जन्म के बाद से अपना ज्यादातर वक्त बेटी के साथ बितानेवाली दीपिका ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाते हुए वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रतिनिधित्व को भी मजबूत किया है। मनोरंजन के क्षेत्र में अपने असाधारण योगदान के लिए दुनियाभर में प्रशंसा प्राप्त करनेवाली दीपिका का नाम ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ में दर्ज होना भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के साथ ही देश के लिए भी गर्व का क्षण है। २०२६ में दीपिका का नाम ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ की प्रतिष्ठित सूची में दाखिल किया जाएगा और इसके साथ ही वो मर्लिन मुनरो, टॉम हैंक्स और ओपरा विन्फ्रे जैसे दिग्गजों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगी।

अन्य समाचार