मुख्यपृष्ठखेलजड्डू तो गलती कर गए

जड्डू तो गलती कर गए

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन के स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक बड़ी गलती करते हुए बीसीसीआई का एक नियम तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद सभी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ के लिए बीसीसीआई ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए उनका सख्ती से पालन करने को कहा था। बीसीसीआई एक नियम यह था कि कोई भी खिलाड़ी स्टेडियम अकेले न जाएगा और न ही आएगा। सभी प्लेयर्स टीम बस में एक साथ ही जाएंगे। वहीं एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में रवींद्र जडेजा टीम बस को छोड़कर पहले ही स्टेडियम के लिए रवाना हो गए थे। टीम के हित में इस नियम को तोड़नेवाले जडेजा ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि गेंद नई होने की वजह से मुझे लगा कि अतिरिक्त बल्लेबाजी करनी चाहिए, क्योंकि यदि मैं नई गेंद को बेहतर तरीके से खेल लेता हूं तो मेरे लिए काम थोड़ा आसान हो जाएगा। मैं ऐसा करने में कामयाब रहा और लंच तक बल्लेबाजी कर सका। जब आप टीम के लिए बल्ले से योगदान देते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो टीम ५ विकेट गवां चुकी थी और ऐसे में मैं अच्छी बल्लेबाजी करने में कामयाब रहा जिसकी मुझे खुशी है।

अन्य समाचार