मुख्यपृष्ठनए समाचारदादर कबूतरखाने में पड़ा ताला ...फुर्र हो जाएंगे कबूतर! ...अगला नंबर माटुंगा...

दादर कबूतरखाने में पड़ा ताला …फुर्र हो जाएंगे कबूतर! …अगला नंबर माटुंगा और सीएसटी कबूतरखानों का

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई की सड़कों पर कबूतरों को दाना डालना वर्षों से चली आ रही एक आम परंपरा रही है, लेकिन अब यह परंपरा स्वास्थ्य संकट का रूप लेती दिख रही है। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में सार्वजनिक स्थलों पर कबूतरों को दाना डालने पर रोक लगाई है और इसके ठीक अगले दिन मुंबई ने दादर के प्रसिद्ध कबूतरखाने पर कार्रवाई कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में मनपा के जी-नॉर्थ विभाग ने दादर स्टेशन के पास एनसी केलकर रोड पर स्थित कबूतरखाने में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई। यहां से अनाज के बोरे जब्त किए गए, स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया शेड गिराया गया और बिना अनुमति बनाए गए फेंसिंग को भी तोड़ दिया गया। मनपा की यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। अगला नंबर माटुंगा और सीएसटी के जीपीओ के पास मौजूद कबूतरखानों का है। मनपा ने साफ किया है कि ऐसी तमाम जगहों पर कार्रवाई की जाएगी, जहां बिना अनुमति कबूतरों को दाना डालने की व्यवस्था बनाई गई है। इसके साथ ही मनपा का जनस्वास्थ्य विभाग एक शहरव्यापी जागरूकता अभियान भी शुरू करने जा रहा है, जिसमें नागरिकों को बताया जाएगा कि कबूतरों के संपर्क से होने वाली बीमारियां, जैसे कि फेफड़ों के संक्रमण और एलर्जी, वैâसे खतरनाक हो सकती हैं। मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह एक मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) भी जारी की जाएगी, जिसमें साफ निर्देश होंगे, क्या करना है और क्या नहीं।

अन्य समाचार