मुख्यपृष्ठग्लैमरसिर्फ पानी पीती हूं

सिर्फ पानी पीती हूं

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नरगिस फाखरी की उम्र को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। ४५ साल की उम्र में भी वो आज बेहद खूबसूरत और जवान दिखती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसे ब्यूटी सीक्रेट का खुलासा किया, जिसे जानने के बाद उनके फैंस के होश ही उड़ गए। नरगिस ने अपनी फिटनेस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे जानकर पैंâस चौंक गए हैं। नरगिस ने बताया कि वह साल में दो बार ऐसे फास्टिंग करती हैं, जिसमें वह लगातार ९ दिन तक कुछ भी नहीं खातीं और सिर्फ पानी पीती हैं। जब नरगिस ने अपनी यह खास डाइट शेयर की तो सोहा भी हैरान रह गईं। नरगिस ने बताया, `मैं साल में दो बार नौ दिन तक फास्टिंग करती हूं, जिसमें मैं कुछ नहीं खाती, सिर्फ पानी पीती हूं। यह आसान नहीं होता, लेकिन जब फास्टिंग खत्म होती है, तो चेहरे पर गजब की चमक आ जाती है और जॉलाइन भी उभरकर आती है। हालांकि, मैं किसी को इसे अपनाने की सलाह नहीं देती।’ नरगिस ने आगे बताया कि सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ फास्टिंग काफी नहीं है, बल्कि यह कई चीजों का मिला-जुला असर होता है। उन्होंने कहा, `हर कोई जल्दी फिट होना चाहता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता। मुझे लगता है कि अच्छी नींद, भरपूर पानी और सही खाना सबसे ज्यादा जरूरी हैं। मैं कोशिश करती हूं कि हर दिन ८ घंटे की नींद लूं और ऐसी चीजें खाऊं, जिनमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में हों।’

अन्य समाचार