मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व 10 अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व 10 अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राजेश सरकार / प्रयागराज

शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार अपराह्न जिला कलेक्टोरेट पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय व दस अन्य कांग्रेसी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को फर्जी और योगी सरकार के इशारे पर की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं और कांवर यात्रियों की सुविधाओं, जलभराव और पीड़ित दुकानदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर की जाने वाली पदयात्रा को रोकने की नीयत से जनविरोधी योगी सरकार के इशारे पर कमिश्नरेट प्रशासन ने फर्जी एफआईआर दर्ज की। योगी शासन और प्रयागराज प्रशासन की इस तानाशाही के विरुद्ध बड़ी संख्या में एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। योगी सरकार मुर्दाबाद, मोदी-योगी होश में आओ, तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारे लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टीजन को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार फर्जी विकास का ढिंढोरा पीटती है और सिर्फ लुभावने नारों तक सीमित है। उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि‌ प्रदेश अध्यक्ष व अन्य कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमा रद्द किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विकास की मांग करना सरकार विरोधी हरकत नहीं। विरोध प्रदर्शन में कोआर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, जिया उबैद, मुकुंद तिवारी, परवेज सिद्दीकी, मानस शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, अरशद अली, प्रतिमा त्रिपाठी, अफरोज अहमद, सरताज मोहम्मद, रोहित पांडेय, मो. जावेद, मो. हसीन, सचिन कुशवाहा, नाज बानो, टीपू सुल्तान, समशुल हसन, हम्जा, अनस आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार