सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
यह सुखद संयोग है कि प्रदेशस्तरीय सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता में इस बार सुल्तानपुर की टीम का प्रतिनिधित्व सत्रह होनहार एकसाथ करने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता यूपी के गाजीपुर जिले में आयोजित होने जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिये १६ खिलाड़ी सुबह ट्रेन से रवाना हो गए।
एमजीएस कालेज के फुटबाल कोच व शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता राजेश कनौजिया ने बताया अंतरजनपदीय व मंडलस्तरीय प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सत्रह वर्षीय आयुवर्ग की इस प्रतियोगिता में सुल्तानपुर की ओर से प्रतिभाग कर रहे सभी सत्रह खिलाड़ी एक साथ एमजीएस कालेज में ही पढ़ते हैं। इन खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं..युवराज शर्मा, अभिषेक गुप्त,प्रवीण कुमार, विजय नरायन, विशाल गुप्त, रुद्र प्रताप यादव, सनी धूरिया, सनी मौर्य, आदित्य, अनुभव पाल, हिमांशु मौर्य, आदर्श, हर्ष नरायन, अंश प्रजापति,प्रियांश यादव, रितिक व विनय मिश्र।
टीम कोच के रूप में खुद कनौजिया और सहायक के रूप में नवनीत गौतम ‘बाबा’ टीम के साथ हैं। क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक विनोद सिंह, प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, दिलीप सिंह खेल सचिव, रमेश प्रजापति विपिन मिश्रा दीपक सिंह अशोक सिंह अजय सिंह धर्मेंद्र पांडे राजनाथ यादव, मुनेंद्र मिश्र आदि ने खुशी जाहिर की और आशा जताई कि सभी खिलाड़ी प्रदेश स्तर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय और सुलतानपुर जिले का नाम रोशन करेेंगे।
