मुख्यपृष्ठनए समाचारदेश का क्राइम कैपिटल बना बिहार-कांग्रेस

देश का क्राइम कैपिटल बना बिहार-कांग्रेस

-बिहार में गिरती हुई कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध से मची आमजन में त्राहि-त्राहि

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद शमीम, मुन्ना मांझी आदि ने कहा कि बिहार में नित्य दिन हो रहे हत्या, लूट, चोरी, अपहरण, बलात्कार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों के मन से पुलिस प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है। इन सभी नेताओं ने कहा की बिहार के युवाओ को बेरोजगारी के दल दल में डाल कर अपराधी बनाने वाली नीतीश सरकार आखिर कब तक हत्या का दौर जारी रखेगा। इन सभी नेताओं ने एक स्वर से कहा कि जननायक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में चरम पर पहुंची बेरोजगारी, गिरती हुई कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने और भाजपा के मंत्री कमीशन लेने में व्यस्त हैं। सभी नेताओं ने कहा कि राज्य में दुधमुंही बच्ची, नाबालिग, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार की घटना आम बनी हुई है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह खोखला सिद्ध हो रहा है।

अन्य समाचार