मुख्यपृष्ठग्लैमरशनाया की बहकी-बहकी बातें

शनाया की बहकी-बहकी बातें

बॉलीवुड की हैपनिंग बीएफएफ के नाम से मशहूर शनाया कपूर, सुहाना खान और अनन्या पांडे की जोड़ी से तो आप वाकिफ ही होंगे। इनमें शनाया कपूर ने जहां हाल ही में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में कदम रखा है, वहीं सुहाना खान ‘आर्चिस’ और अनन्या पांडे ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से दर्शकों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। हालांकि, अगर ये कहें तो गलत नहीं होगा कि इन तीनों में एकमात्र अनन्या पांडे ही हैं, जिन्होंने फिल्म दर फिल्म न सिर्फ अपनी साख बनाई है, बल्कि अपना एक अलग दर्शक वर्ग भी तैयार किया है। फिलहाल इन बातों का आशय ये है कि सुपरफ्लॉप घोषित हो चुकी शनाया कपूर का कहना है कि बचपन से बीएफएफ रहीं उनकी यह तिकड़ी आज भी बहुत अच्छी दोस्त है और वैसी ही है। उनके बीच किसी तरह का कोई कॉम्पटीशन नहीं है। लो कल्लो बात… कोई शनाया को समझाए कि कॉम्पटीशन के लिए सक्सेसफुल होना भी जरूरी है।

अन्य समाचार