कपिल शर्मा के शो से अर्चना पूरन सिंह की भले ही छुट्टी हो चुकी हो, लेकिन कभी अपने वीडियोज, कभी अपने घर तो कभी अपने हस्बैंड परमीत सेठी की वजह से वे आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। फिलहाल जिन खबरों से वे चर्चा में हैं, वो एक नहीं दो हैं। पहली खबर जहां दुबई के बुर्ज खलीफा में उनके द्वारा लिए गए अपार्टमेंट की चर्चा है, वहीं दूसरी खबर उससे भी ज्यादा पर्सनल है और वो है उनके सासु मां बनने की। हालांकि, इससे पहले हमारी मिसेस चटर-पटर इस खबर पर हाथों में शादी की शहनाई थाम लें, उससे पहले हम बता दें कि अभी सिर्फ उनके बड़े बेटे आर्यमान सेठी ने ‘द केरला स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस योगिता बिहानी संग अपना रिश्ता कन्फर्म किया है। गौरतलब है कि एकता कपूर के शो ‘दिल ही तो है’ से अपने करियर की शुरुआत करनेवाली योगिता ‘विक्रम वेधा’ और ‘द केरला स्टोरी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और अपनी हॉटनेस से अच्छे-अच्छों को मात देती हैं, लेकिन अगर आपने उनकी सून टू बी मदर इन लॉ अर्चना पूरन सिंह को उनकी फिल्म ‘जलवा’ में देखा हो तो शायद आप हमसे इत्तेफाक न रखें।
