मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी की नोटबंदी फेल!..सीएम ने स्वीकारा, ‘राज्य में है नकली नोटों की...

मोदी की नोटबंदी फेल!..सीएम ने स्वीकारा, ‘राज्य में है नकली नोटों की भरमार’

– भिवंडी और पुणे में जमकर हो रही है छपाई

सामना संवाददाता / मुंबई

देश में पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में नोटबंदी करके हलचल मचा दी थी। मगर जिस नकली नोट को हटाने के उद्देश्य से नोटबंदी की गई थी, वह सफल नहीं हुई। आज भी देश में नकली नोटों का बाजार गर्म है। आश्चर्य यह है कि मुंबई और पुणे में नकली नोट बनाने और उसके चलन का खुलासा हुआ है। यह बात खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार की है।
नोटबंदी के बाद भी राज्य में नकली नोटों का आतंक जारी है। पुणे और भिवंडी नकली नोट छापने के केंद्र बन गए हैं, यह बात कल विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने लिखित उत्तर में स्वीकारा। इस संबंध में सवाल उठाए जाने पर फडणवीस ने बताया कि राज्य में पुणे और भिवंडी में बड़े पैमाने पर नकली नोटों की छपाई हो रही है इसलिए राज्य में नकली नोटों के जाल को रोकना एक बड़ी चुनौती बन गई है। साल २०२० से अब तक कुल २७३ मामले नकली नोटों से संबंधित दर्ज किए गए हैं। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ५६६ लोगों को गिरफ्तार किया है। ये अपराध विशेष रूप से पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन और भिवंडी में दर्ज हुए हैं। अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने १ करोड़ ४० लाख रुपए कीमत के नकली नोट जब्त किए हैं। इससे यह साफ हो गया है कि राज्य में बड़े पैमाने पर नकली नोटों का प्रचलन है।

अन्य समाचार